- Hindi News
- National
- Bala News Rajasthan News Truck Collided With Roadways Bus On Diversion Of Under Construction Highway 4 Killed 14 Injured
निर्माणाधीन हाईवे के डायवर्जन पर रोडवेज बस से टकराया ट्रक, 4 की माैत, 14 घायल
निर्माणाधीन बर-बनाड़ फोरलेन पर बीनावास के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक माैत बस व ट्रक में अामने-सामने टक्कर हाे गई। तेज रफ्तार ट्रक बस को एक तरफ से रगड़ता हुआ आगे निकल गया। इससे बस में सवार 2 महिलाओं सहित 4 लाेगाें की माैत हाे गई। जबकि 14 घायल हाे गए। घायलाें काे जाेधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 जनाें की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा फोरलेन पर निर्माणाधीन एक पुल के पास डायवर्जन पॉइंट पर हुआ सूचना पर जिला कलेक्टर सहित जोधपुर, बिलाड़ा व पीपाड़ से पुलिस के आला अधिकारी, बिलाड़ा व पीपाड़ उपखंड अधिकारी, आरएसी के जवान आदि मौके पर पहुंचे।
हादसे में बालासती निवासी गुड्डी (22) प|ी जितेंद्र जाेशी, उचियारड़ा निवासी पंकज (22) पुत्र पूनाराम सीरवी, बिलाड़ा की ओलवी ग्राम पंचायत में आनंदनगर निवासी नेताराम (22) पुत्र तेजाराम व जाेधपुर के प्रतापनगर निवासी कुरैशा बानाे (60) प|ी बरकत की माैत हाे गई। जबकि पाली के रास बाबरा निवासी कविता पुत्री ओमप्रकाश (22), रमेश पुत्र ओमप्रकाश (22), दिलीप पुत्र ओमप्रकाश (18), टाेंक के मालपुरा निवासी मोहनराम पुत्र नारायणराम (48) घायल हो गए। शेष | पेज 7
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो
आपको जानना जरूरी है।
_photocaption_निगेटिव न्यूज सेक्शन*photocaption*