पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Up To 27 Bills Will Be Accepted In The Treasury And Treasury

कोष व उपकोष में 27 तक बिल होंगे स्वीकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालोर| जिले में वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंतिम माह मार्च 2020 में कोष व उपकोषों में 27 मार्च तक ही बिल स्वीकार किये जायेंगे ताकि प्राप्त बिल समय पर पारित कर भुगतान हो सकें। कोषाधिकारी कानाराम प्रजापत ने बताया कि समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी 27 मार्च तक ही कोष व उपकोषों में बिल भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात आक्षेपित बिल, बजट अंतिम दिनों में प्राप्त और देरी के पर्याप्त कारण होने पर ही बिल स्वीकार किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मार्च माह में प्राप्त बिलों की अधिकता को देखते हुए आक्षेपित बिलों केा कोष व उपकोषों से नियमित प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि समय पर बिल प्रस्तुत नहीं करने, आक्षेपित बिल पुन: प्राप्त नहीं करने पर बजट लैप्स की स्थिति में डीडीओ स्वयं
जिम्मेदार होंगे।
खबरें और भी हैं...