- Hindi News
- National
- Sanchore News Rajasthan News Vehicle And Pistol Recovered In Firing Case
फायरिंग मामले में प्रयुक्त वाहन और पिस्टल बरामद
6 फरवरी को गौड़ीजी मंदिर के पीछे फायरिंग का मामला
6 फरवरी को गौड़ीजी मंदिर के पीछे फायरिंग के मामले में पुलिस ने वारदात को लेकर प्रयुक्त की गई लग्जरी गाड़ी बरामद की गई है। मामले की जांच कर रहे जगतसिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कैरिया गांव से पैदल जाते समंदरसिंह पुत्र मदनसिंह राव निवासी असाड़ा पुलिस थाना बालोतरा व नरपतसिंह पुत्र चंडीदान राव निवासी होथीगांव हाल राम कॉलोनी माखुपुरा को गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ के दौरान तीसरा आरोपी किशनलाल बिश्नोई उक्त वाहन को लेकर फरार होना बताया गया जो झूठा निकला, जबकि आरोपियों द्वारा उक्त वाहन केरिया गांव में कुम्हारों का वास में वाहन को छोडऩा कबूला। जिस पर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त वाहन बरामद कर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।