- Hindi News
- National
- Bhinmal News Rajasthan News Villagers Discussed Public Interest In The Meeting
ग्रामीणों ने बैठक में जनहित पर की चर्चा
नारणावास | कस्बे में गुरुवार को जागनाथ महादेव मठ के महंत महेंद्र भारती के सानिध्य में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नया नारणावास व नारणावास की समस्याओं पर चर्चा कर ग्रामीणों को जनहित के कार्य करने की बात कही। रूप सिंह राठौड़ ने कहा कि ग्रामीणों का दायित्व हैं कि वे अपने बच्चो को अच्छे संस्कार दे ताकि वे उच्च शिक्षा अर्जन कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि बालकों के साथ साथ बालिकाओं को भी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इसी क्रम में जोग सिंह राठौड़ ने वर्तमान समय मे कृषि समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कृषि कुओं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है जिससे किसान काफी दु:खी है। इस अवसर पर रूप सिंह राठौड़, दलपत सिंह, जोगसिंह, भगवतसिंह, केशर सिंह, जोरावर सिंह सहित किसान बंधु व ग्रामीणजन मौजूद थे।