आरटीआई व बाल संरक्षण पर कार्यशाला आज
राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगी
राज्य बाल संरक्षण आयोग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को प्रात: 9ण्30 बजे से जिला परिषद के सभागार में आरटीआई एवं बाल संरक्षण अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल होंगी। तय कार्यक्रमानुसार प्रात: 9.30 बजे से कार्यशाला में अतिथियों का पंजीकरण कर कार्यक्रम की आवश्यकता और उद्देश्यए बाल मंच एवं बालकों के शिक्षा अधिकार एवं संरक्षण आदि विषयों पर उद्बोधन प्रस्तुत किये जायेंगे। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि कार्यशाला को सम्बोधित करेंगी। इसमें आयोग स्तर से जिलों में आरटीआई एवं बाल संरक्षण के लिए चलाये जा रहे अभियानों आदि की जानकारी दी जायेगी।
द्वितीय सत्ररू बाल संवाद कार्यक्रम चुप्पी तोड़ो हमसे कहो : कार्यशाला के द्वितीय सत्र में दोपहर 2 बजे से बाल संवाद कार्यक्रम चुप्पी तोड़ो हमसे कहो में नया सूरजए साहसी लघु मूवी का प्रदर्शन किया जायेगा और बाल अधिकारों के हनन की सूचना कहां और कैसे करें आदि के बारे में बताया जायेगा। अपरान्ह बच्चों से वार्ता के अन्तर्गत अपनी बात के लिये खुला सत्र रखा गया है।