पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली को लेकर आर्यवीर दल में यज्ञ का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालोर | आर्य वीर दल एवं आर्य समाज जालोर के संयुक्त तत्वावधान में आर्य वीर दल मुख्यालय के सभागार में होली का पर्व वैदिक रीति से मनाया गया। इस अवसर पर विश्व कल्याण के निमित्त यज्ञ का आयोजन किया गया आर्य वीर दल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने आर्य वीरों को संबोधित करते हुए कहा कि अधजले अन्न को होलक कहते हैं। विनोद कुमार आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आर्य संस्कृति में यज्ञ करने की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। इस अवसर पर आर्य वीर दल के संरक्षक दलपत सिंह आर्य, संचालक प्रशांत सिंह, महामंत्री शिवदत्त आर्य, कन्हैयालाल मिश्रा, वरुण शर्मा, अंबिका प्रसाद तिवारी, रणजीत प्रजापत, कूपाराम आर्य, प्रीतम सिंह सहित कई आर्यवीर एवं आर्य वीरांगना उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...