युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
राजकीय महाविद्यालय पीछे नट बस्ती के पास रहने वाले एक युवक ने गदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार जसवंतपुरा तहसील अंतर्गत किबला निवासी पूराराम पुत्र हीराजी भील ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि उसका दामाद भीनमाल में राजकीय महाविद्यालय के पीछे नट बस्ती के पास पिछले 10 साल से रहता था। 9 मार्च को उसने रात्रि करीब 11 बजे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक भीनमाल में ही मजबूरी का कार्य करता था और वह आए दिन शराब पीता रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।