सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
अनादरा| थाना क्षेत्र के होलागरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे गुलाबगंज निवासी भोनाराम पुत्र केसाराम भील उसके साथी रवि पुत्र सोनाराम हीरागर बाइक पर अनादरा से गुलाबगंज जा रहे थे। होलागरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर उसके आगे चवल रहे किसी वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक भोनाराम की मौके पर ही मौत हो गई तथा रवि कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल किशोरी लाल दल सहित मौके पर पहुंचे तथा एम्बुलेंस 108 ने रवि को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।