पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dag News Rajasthan News 1500 New Trains Will Run On Many Routes In 4 Years

4 साल में कई रूटाें पर चलेंगी 1500 नई ट्रेनें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन रेलवे में अाॅन डिमांड यात्रियों को कन्फर्म टिकट देने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसमें चार साल से अधिक का समय लगेगा। इसके बाद यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध हो सकेगी। रेलवे चार साल में लगभग 1500 नई यात्री ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसमें लगभग 150 ट्रेनें प्राइवेट अाॅपरेटरों को दी जाएंगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के विदिषा में मेमो कोच की मरम्मत के काम चल रहा है। इसी साल काम पूरा होने के बाद पूरे जोन के कोटा सहित अन्य मंडलों में मेमो ट्रेनें चलेंगी।

देशभर में नई ट्रेंने चलाने के लिए रेल लाइनों का दोहरीकरण, तीसरी लाइन बिछाने, इलेक्ट्रिफिकेशन, मीटर गेज व नेरोगेज को ब्रोडगेज में बदलने का काम चल रहा है। इसकाे पूरा करने के लिए 2024 तक का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद डेढ़ हजार नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि 89 प्रतिशत राशि उन परियोजनाअों के लिए दी गई है। जो दो साल में पूरी होने वाली हैं। मार्च 2023 तक देशभर में अमान परिवर्तन की सभी परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। दोहरीकरण, तिहरीकरण एवं चाैथी लाइन बिछाने का काम मार्च 2024 तक पूरे हो जाएंगे।

क्यों चलना जरूरी है कोटा होकर ट्रेन : दिल्ली-मुंबई राजधानी रूट पर स्थित कोटा में देशभर के विभिन्न राज्यों से कोचिंग स्टूडेंट्स कोचिंग करने अाते हैं। उनके माता-पिता भी उनके पास अाते रहते हैं। छुट्टियों में वह कोटा से अपने घरों को जाते हैं। जब वह वापस जाते तब ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है। सबसे अधिक परेशानी यूपी व बिहार की तरफ से अाने वाले स्टूडेंट्स व उनके परिजनों को होती है। उनकी सुविधा के लिए नई ट्रेन चलाया जाना जरूरी है।

पूरा करने के लिए 2024 तक का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद डेढ़ हजार नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि 89 प्रतिशत राशि उन परियोजनाअों के लिए दी गई है। जो दो साल में पूरी होने वाली हैं। मार्च 2023 तक देशभर में अमान परिवर्तन की सभी परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। दोहरीकरण, तिहरीकरण एवं चाैथी लाइन बिछाने का काम मार्च 2024 तक पूरे हो जाएंगे।


कोटा से चलेगी मेमो रेल

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के विदिषा में मेमो शेड बनाया जा रहा है। रेलवे जीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मार्च माह में कोटा-चित्ताैड़गढ़ वार्षिक निरीक्षण के बाद कोटा पहुंचने पर कहा था कि मेमो शेड का काम चल रहा है। इस साल के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोटा सहित तीनों मंडलों में मेमो ट्रेन चलेगी।


खबरें और भी हैं...