पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalrapatan News Rajasthan News 18 Thousand Rupees Recovered With 13 Bookies Also Accounted For Millions

13 सटोरियों के साथ 18 हजार रुपए बरामद, लाखों का हिसाब भी पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

झालरापाटन| स्पेशल टीम ने ताश व सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को सब्जी मंडी कुइयां के पास एक मकान में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दाव लगाते हुए और सट्टे की खाईवाली करते हुए 13 सटोरियों को गिरफ्तार कर मौके से 18 हजार 150 रुपए, 9 मोबाइल और लाखों रुपए का हिसाब बरामद किया।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि जुआ-सट्टा के कारोबार की लगातार सूचनाएं मिल रही थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए एएसपी राजेश यादव व डीएसपी विजयशंकर शर्मा के सुपरविजन में स्पेशल टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस पर जिला स्पेशल टीम प्रभारी जितेंद्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम ने नगर के सब्जीमंडी स्थित कुइया के पास एक मकान में दबिश दी गई। यहां से 13 सटोरियों को खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। इसमें बाबू खां, रमेश, नंदकिशोर मेहर, मांगीलाल दांगी, सत्यनारायण, गोपाललाल मीणा, भैरुलाल भील, बबलू भील, कालूलाल दांगी, गिरिराज माली, ललित कुमार शर्मा, रामेश्वर मेहर व दिनेश मेहर को गिरफ्तार किया गया।
खबरें और भी हैं...