- Hindi News
- National
- Jhalrapatan News Rajasthan News Accused Of Tendering Municipal Eo In Tender Of Bus Stand Canteen
बस स्टैंड की कैंटीन की बोली में नगरपालिका ईओ पर चहेतों को टेंडर देने के लगाए आरोप
नगरपालिका परिसर में शहर के बस स्टैंड पर कैंटीन के ठेके में अपने चहेतों को टेंडर देने का आरोप ईओ पर लगाया है।
टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाले अनवर खान ने बताया कि बोली प्रक्रिया एक लाख अस्सी हजार से शुरू हुई थी। इसमें 2 लाख 86 हजार रुपए की बोली लगाई। इस बोली में तीन गिनती पूरी कर दी। उसके बावजूद भी टैंडर नहीं दिया गया। ईओ ने उसी समय कह दिया कि बोली में गितनी कोई कायने नहीं रखती। उसके बाद 2 लाख 92 हजार रुपए की बोली चहेते से लगवाकर उसे टैंडर दे दिया गया जो गलत है। इसका पूरा वीडियो भी बनाया गया है। शिकायत वीडियो दिखाकर उच्च स्तर तक की जाएगी। बोली का समय 2 से 5 बजे तक का था। इसके बावजूद बोली प्रक्रिया 5 बजे बाद शुरू की गई। नगर पालिका प्रशासन को संदेह के घेरे में डाल रही है। नगरपालिका में टेंडर प्रक्रिया को लेकर मिलीभगत आए दिन देखने को मिलती है। इससे पूर्व भी चौपाटी और वाकिंग ट्रैक के टैंडरों में भी ईओ और नगरपालिका अध्यक्ष पर मिलीभगत के आरोप लग चुके हैं।