अवधिपार ऋणियों के खिलाफ कार्रवाई
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा असनावर के बकायादार अवधिपार ऋणियों के विरूद्ध कृषि भूमि कुर्की की कार्रवाई की गई। बैंक के शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक के चूककर्ता ऋणी राजेंद्र सिंह, उच्छव बाई, जगदीश, संजय, कंचन बाई, लालसिंह, भोजराज, नोध्यान बाई, पानबाई, भूलीबाई, हीरालाल लोधा, मांगीलाल भील, मन्नालाल, देवीलाल के स्वामित्व की कृषि भूमि पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इन सभी डिफाल्टर ऋणियों की ओर से निश्चित समय पर राशि जमा नहीं कराने पर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।