- Hindi News
- National
- Manoharthan News Rajasthan News Admit Card Issued For The Student Who Was Denied Examination
परीक्षा से वंचित रहे छात्र का जारी हुआ प्रवेश पत्र
मनोहरथाना। कस्बे के निजी स्कूल के छात्र का प्रवेश पत्र शुक्रवार को स्कूल प्रशासन को देना पड़ा।
निजी स्कूल संचालक द्वारा फीस के बकाया होने पर छात्र वीरम का प्रवेश पत्र नहीं देने से परीक्षा से वंचित होने पर पीड़ित छात्र ने भास्कर को अपनी व्यथा सुनाई थी जिस पर 13 मार्च के भास्कर में फीस बकाया होने से स्कूल संचालक ने नहीं दिया प्रवेश पत्र शीर्षक से समाचार का प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रवि वशिष्ठ एवं सीबीईओ प्रहलाद मीणा ने छात्र का प्रवेश पत्र जारी करवाया। अब छात्र शनिवार को हिंदी विषय का पेपर मैं शामिल हो सकेगा ।डीईओ माध्यमिक रंगलाल मीणा ने बताया कि मनोहरथाना सीबीईओ प्रह्लाद मीणा के निर्देशन में जांच कमेटी गठित कर दी है। जो पूरे मामले की रिपोर्ट पेश करेंगी।
13 मार्च को प्रकाशित