- Hindi News
- National
- Choumehla News Rajasthan News Asp Takes Clg Members Meeting In Police Station In Pagaria
पगारिया में एएसपी ने थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली
आवर. पगारिया में शनिवार काे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने पुलिस थाने का निरीक्षण कर सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू करवाया। वहीं, एएसपी राजेश यादव ने सीएलजी सदस्यों को इन दिनों फैल रही महामारी कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वहीं दैनिक जीवन मे सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में शातिर लोगों ने ठगी के तरीकों में भी परिवर्तन कर दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग नए तरीकों से ठगी करने लगे है। ऐसे लोगों से बचने की सलाह दी। इस दौरान थानाधिकारी फजलुर्रहमान, पूर्व सरपंच रोड़सिंह परमार, आवर सरपंच विमल जैन, करावन सरपंच बालूसिंह पड़िहार, डॉ. मानसिंह, शिवसिंह भटवाड़ा, गणेश कहार, मानसिंह करावन, मतिनुल्ला खान, इसराइल मंसूरी सहित सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया।