- Hindi News
- National
- Jhalrapatan News Rajasthan News Baba Karim And Shakir Shah Rahmatullah39s Urs Starting At 17
बाबा करीम और शाकिर शाह रहमतुल्लाह का उर्स 17 से शुरू
भालता. कस्बे के पास बाबा करीम रहमतुल्ला अलैह का सालाना उर्स 17 मार्च से शुरू होगा। जिसमें नमाज के बाद दरगाह शरीफ पर उर्स कमेटी द्वारा चादर पेश की जाएगी। उर्स कमेटी के हाजी मुबारिक हुसैन ने बताया कि उर्स में नामी कव्वाल कलाम पेश करेंगे।
झालरापाटन. शहर में हजरत शाकिर शाह बाबा रहमतुल्लाह के 70वें उर्स 17 मार्च से शुरू होगा। उर्स सदर अंसर खान ने बताया कि 17,18,19 मार्च तीन दिवसीय उर्स में 17 मार्च को सुबह 8 बजे दरगाह पर कुरान खुवानी व तबर्रुक बांट कर उर्स का आगाज होगा। जिसमे मशहूर कव्वाल हमसर हयात प्रोग्राम पेश करेंगे। वहीं 18 व 19 को लंगर का आयोजन रहेगा। उर्स के इंतजामिया सदर शैलेंद्र यादव, उर्स सदर अंसर पठान, इकबाल भाटी व सरपरस्त अजहर मंसूरी करेंगे।