- Hindi News
- National
- Bhawani Mandi News Rajasthan News Bawdi39s Syed Baba39s 63rd Three Day Urs Begins
बावड़ी वाले सैय्यद बाबा का 63वां तीन दिवसीय उर्स शुरू
भवानीमंडी. पचपहाड़ में स्थित कौमी एकता की मिसाल हजरत सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 63वां सालाना उर्स चादर पेश होने के साथ शनिवार से शुरू हुआ। उर्स कमेटी सरपरस्त कैलाश बोहरा, बबलू अब्बासी व हारून अब्बासी ने बताया कि 3 दिन तक चलने वाले उर्स में देश के मशहूर कव्वाल कलाम पेश करेंगे। जिनमें 14 मार्च को जावरा के कव्वाल अहमद कबीर एंड पार्टी एवं राजा आजाद शोले पचपहाड़ और 15 मार्च को समीर हयात निजामी दिल्ली तथा राशिद आबिद साबरी दिल्ली तथा 16 मार्च को आमिर अकबर साबरी दिल्ली, हाजी इदरीस साबरी दिल्ली कव्वाली का प्रोग्राम प्रस्तुत करेंगे। तीनों दिन बाहर से आए हुए जायरीनों के लिए साबरी लंगर कमेटी की तरफ से भोजन का प्रबंध रहेगा।