चुनाव काे लेकर भाजपा मंडल की बैठक
अकलेरा. केलखोयरा पावन धाम पर भाजपा मंडल भालता की बैठक मंडल प्रभारी विजय न्याति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा संगठन के पुनर्गठन, आगामी जनपद व जिला परिषद के चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मनोहरथाना प्रभारी दिनेश मंगल,महेंद्र नागर, पूर्व प्रधान बेनाथ मीणा, मंडल अध्यक्ष भालता रोशनसिंह तंवर, डॉ. कल्याणमल गोयल, पूर्व प्रधान बृजमोहन गुर्जर ने कार्यकर्ताओं काे संबोधित किया। बैठक में भाजपा नेता पुरीलाल तंवर, रघुनंदन गुप्ता, नंदराम गुर्जर,अाेबीसी मंडल अध्यक्ष देवीसिंह गुर्जर बोरखेड़ी, कनीराम गुर्जर बिंदाखेड़ा, लालसिंह, अर्जुन गुर्जर बैरागढ़, परमानंद रूहेला, लालसिंह, बालचंद, कालूसिंह, देवली मौजूद रहे।