पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूपी ने बूंदी और प्रतापगढ़ ने झालावाड़ को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरड़ा. कस्बे में स्थानीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार देर रात तक मैच हुए। जिसमें खिलाड़ी राजेंद्र कुमार पटवा और मुकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आलोट और कोटा,उत्तर प्रदेश-बूंदी, बूंदी मनोहरथाना, झालावाड़ सरड़ा, और प्रतापगढ़- झालावाड़ के बीच मैच खेले गए। जिसमें पूल-ए में आलोट ने कोटा, पूल-बी में उत्तर प्रदेश ने बूंदी व बूंदी ने मनोहरथाना, पूल-सी में झालावाड़ ने सरड़ा और प्रतापगढ़ ने झालावाड़ को 2 सेट में हराया। प्रतापगढ़ और झालावाड़ के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले को लोगों ने खूब सराहा। इससे पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश सांखला ने रिबन काटकर मैच का उद्घाटन किया। मैच देखने के लिए दर्शक देर रात तक डटे रहे।
खबरें और भी हैं...