पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News Cc Road To Be Built From Chairahe To Ayurvedic Hospital In Bhawanimandi For Rs 28 Lakhs

भवानीमंडी में 28 लाख रुपए से चाैराहे से अायुर्वेदिक अस्पताल तक बनेगा सीसी रोड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के ज्ञान मंदिर चौराहे से लेकर आयुर्वेदिक हॉस्पिटल तक सीसी रोड बनेगा। जिसका नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर ने भूमि पूजन किया। नपा अध्यक्ष ने बताया कि 28 लाख से सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। जिससे लाेगों को निकलने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष विनय पोरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनिश दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, पार्षद राजकुमार गुप्ता, अमित पाटनी, पूर्व चेयरमैन उदयसिंह राजौरा, रशीद भाई, राहुल गोयर, रामेश्वर मकवाना ,युवराज, मंगलेशसिंह, नरेश माधवानी, संदीप पोरवाल, विष्णु शर्मा, आयुष शर्मा, श्वेता मेहरा, समीर, सलीम सहित जनप्रतिनिधि व वार्डवासी उपस्थित रहे।

इधर, नसीराबाद में माॅडल तालाब का किया भूमि पूजन

बकानी. क्षेत्र के नसीराबाद में मॉडल तालाब निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर नसीराबाद सरपंच सरिताबाई, ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल मेहर द्वारा नरेगा योजना तहत बनने वाले मॉडल तालाब का भूमि पूजन कर काम शुरू करवाया। इस अवसर उपसरपंच चैन कंुवर, वार्डपंच मंजूबाई, गोपाल गुर्जर, लालचन्द शर्मा, कृष्णा मीणा, राधेश्याम मेहर, रामरतन उपस्थित रहे।

भवानीमंडी. शहर में सीसी रोड का भूमिपूजन करती नगरपालिका अध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...