कलाल समाज के अध्यक्ष बने छीतर
अकलेरा. श्रीराम मंदिर अकलेरा पर हैहय क्षत्रिय कलाल समाज की बैठक हुई। इसमें वार्षिक चुनाव हुए। अध्यक्ष पद पर छीतर पारेता, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश पारेता, त्रिलोक चंद्र पारेता, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप पारेता, संरक्षक सुनील पारेता, संचालक भोजराज पारेता, सचिव प्रकाश चंद्र पारेता को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी में गिरिराज पारेता, गिरीश पारेता, राकेश पारेता, ललित पारेता, युवराज पारेता, तेजकरण पारेता, संजय पारेता, जगदीश पारेता, राजेंद्र पारेता, लोकेश, टिंकू पारेता को सदस्य बनाया गया।