पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी स्पोर्ट्स: 28 छात्र-छात्राओं ने जीते पदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झालरापाटन. भास्कर न्यूज सिल्वर जोन फाउन्डेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड में डीएवी कालीसिंध थर्मल पब्लिक स्कूल के 69 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें से 28 छात्र छात्राओं ने स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक प्राप्त किए। अखिल भारतीय हिन्दी ओलम्पियाड में कक्षा 8 वीं के छात्र सिद्धान्त चौधरी ने देश में तृृतीय तथा जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए संस्था द्वारा छात्र को विशेष योग्यता प्रमाण पत्र, स्वर्ण पदक एवं प्रोत्साहन राशि सम्मान स्वरुप प्रदान की। व कक्षा 8वीं के छात्र विधान अग्रवाल का भी अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड में द्वितीय स्तर के लिए चयन हुआ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीशपाल शर्मा ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। यह जानकारी प्रभारी शिक्षक कौशल कुमार एवं शिक्षिका मेहा अवस्थी ने दी।
खबरें और भी हैं...