पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News Dangi Society Meeting Regarding Marriage Conference

विवाह सम्मेलन को लेकर दांगी समाज की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के ग्राम सुवास में बालाजी मंदिर पर अखिल भारतीय दांगी समाज संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 30 अप्रेल को समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय लिया।

बैठक में भेरूलाल पटेल, पूरीलाल, मनोहरलाल दांगी, सरपंच संजय दांगी, फूलचंद, ताराचंद पटेल, हीरालाल, गोकुल, लक्ष्मीनारायण, रामकिशन, बल्लभ पटेल सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

डोला में आदिनाथ जयन्ती 17 मार्च को

पिड़ावा. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म जयन्ती महोत्सव 17 मार्च को हर्ष और उल्लास के साथ संगीत मय पूजन 48 इन्द्र इन्द्राणियों के साथ भक्तामर विश्व धाम डोला में मनाया जाएगा। जैन समाज प्रवक्ता मुकेश चेलावत ने बताया की कार्यक्रम में उसकी पत्रिका का विमोचन भी अमरकोट में किया गया।

स्वर्णकार समाज की बैठक

भास्कर न्यूज झालरापाटन. मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पंचायत सदस्यों का होली मिलन समारोह स्थानीय स्वर्णकार मंदिर पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार सोनी ने की। कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। वही पंचायत में वार्षिक शुल्क जमा करवाया गया। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आमसभा में निर्णय लिया गया कि सुरेंद्र कुमार सोनी का पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल आगामी 2 वर्षों के लिए बढ़ाया गया। वही उन्हें अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया समारोह में पंचायत के महामंत्री सतीश सोनी, कोषाध्यक्ष बृजेश सोनी, सहित समाज के वरिष्ठ मोहनलाल सोनी, योगेश सोनी, राजेश सोनी, मुकेश सोनी, रमेशचंद सोनी, अन्य सदस्यों ने भी समाज बंधुओं को होली की बधाई दी गई।

सनाढ्य ब्राह्मण समाज के फिर से अध्यक्ष बने प्रदीप शर्मा

भास्कर न्यूज| खानपुर

कस्बे में मंगलवार को सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक में होली मिलन समारोह पूर्वक मनाया गया।जिसमें वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा व समाज विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से 25 वीं बार समाज अध्यक्ष पद पर प्रदीप शर्मा को मनोनीत किया गया।। कार्यकारिणी में संयोजक श्याम शर्मा रीडर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, बांकेबिहारी शर्मा, महासचिव पुरुषोत्तम त्रिगुणायत, सचिव रामावतार शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल शर्मा, प्रचार मंत्री सूरजमल शर्मा, प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा, विधि सलाहकार दीपक शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, मोहन शर्मा, कैलाश शर्मा को मनोनीत किया गया।

अंशिता वरंदानी बनी सिंधी महिला समाज की अध्यक्ष

भवानीमंडी. सिंधी सभागार में सिंधी समाज महिला मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सिंधी महिला समाज की अध्यक्ष अंशिता वरंदानी को मनोनीत किया। प्रचार मंत्री नंदा आहूजा ने बताया कि महिला सिंधी महिला समाज की संरक्षक शीला आहुजा, राधा खत्री, उपाध्यक्ष कविता आहूजा, उर्मिला नरसिंहघानी, सचिव इशिका, सह सचिव सीमा जवारानी, कोषाध्यक्ष सोनी माधवानी, सह कोषाध्यक्ष साक्षी जवारानी को भी निर्वाचित किया गया। बैठक नीता खत्री, निर्मला आहुजा,आशा आहुजा, सलोनी पर्सवानी, ममता जवारानी, जया, कोमल, संगीता, बालानी, भारती बलानी, शोभा जेसवानी, एरिचा आहूजा, मनशा,संगीता माधवानी, श्वेता मेघवानी, मोनिका तलरेजा, विनीता सन्तवानी, यशिका माधुए, डिन्की बालानी आदि उपस्थित रही।

भवानीमंडी. अंशिता वरंदानी।

खानपुर. अध्यक्ष प्रदीप शर्मा।

रायपुर. बैठक में चर्चा करते दांगी समाज के लाेग।
खबरें और भी हैं...