कुएं में गिरने से मौत
मनोहरथाना| बुधवाड़ा गांव में कुएं में गिरने से एक किसान की मौत हो गई। गुरुवार रात को शव कुएं में तैरता नजर आया तब घटना की जानकारी मिली। किसान बुधवार रात को खेत पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। रामरतन (30) पुत्र पन्नालाल लोधा बुधवार रात को खाना खाने के बाद अपने खेत पर गया था, लेकिन गुरुवार सुबह तक नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजन व ग्रामीण ढूंढ़ते हुए खेत पर पहुंचे तो कुएं में युवक पानी में तैरता दिखा, जिसमें कोई हलचल नहीं थी। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और उसे मनोहरथाना अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसकी पहचान रामरतन के रूप में की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।