पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bakani News Rajasthan News Devnarayana Committee Took Out Vehicle Rally From Bakani To Devdham

देवनारायणा समिति ने बकानी से देवधाम तक निकाली वाहन रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवनारायण सेवा समिति के सानिध्य में शनिवार काे बकानी कस्बे से तृतीय वाहन रैली देवधाम तक निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। वाहन रैली सुबह कंकरिया से प्रारंभ होकर देवनारायण मंदिर पर पूजा अर्चना करके देव भक्त अपने-अपने वाहनों पर रवाना हुए, जो पीपली चौराहा अस्पताल रोड से होते हुए झालरापाटन रोड पर देव धाम झाड़ोता के लिए रवाना हुए। वाहन रैली पर जगह-जगह लोगों पुष्प वर्षा की गई।

जिसमें बकानी सरपंच अंकित बरेठा, व प्रतिनिधि द्वारा रैली का स्वागत किया। वाहन रैली में हेमंत गुर्जर, रैली संयोजक चंद्र सिंह गुर्जर, शोभाराम गुर्जर, गोपाल गुर्जर, भोजराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर, सर्व समाज के लोग वाहन रैली में शामिल हुए। सैकड़ों वाहनों के साथ देवभक्त डीजे की धुन पर देवजी के भजनों पर नाचते गाते निकले। रैली रीवा, तीनधार, मंडावर खानपुर होते हुए शाम को देव धाम झाड़ाैता पहुंची जहां पर धर्म सभा का आयाेजन किया गया। तीन धार चौराहे पर देवसेना जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, गुर्जर महासभा जिला अध्यक्ष सूरतराम गुर्जर, घनश्याम गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम गुर्जर, जिला प्रवक्ता पूरीलाल गुर्जर, समाजसेवी ओम गुर्जर माैजूद रहे।

खानपुर। भगवान देवनारायण झाड़ोता धाम पर वार्षिक छठ पर्व के अवसर पर शनिवार को झाडोता धाम मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। वार्षिक छठ पर्व के अवसर पर भगवान देवनारायण का विशेष शृंगार कर पूजा अर्चना कर आरती उतारी। जिसमें अंचल से आए सैकड़ों लाेगों ने खुशहाली की कामना की। वहीं बकानी से आई वाहन रैली का चांदखेड़ी स्थित देवधाम भ्रूण पर गुर्जर समाज द्वारा अल्पाहार करवाया गया। इधर गोल्याखेड़ी से प्रारम्भ पदयात्रा का पिपलाज सरपंच ओमप्रकाश सुमन, प्रयास फाउंडेशन के चेयरमैन महावीर गौतम, जिला महामंत्री हेमन्त सोजपुर ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। पदयात्रियों का युकां कांग्रेस महासचिव अरबाब खान, उपसरपंच आमीर खान, जनपद अमरलाल जादम, पूर्व उपसरपंच रिंकू गुर्जर, शिवम गुप्ता, देवराज गुर्जर ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कर आरती उतारी। जिसमें अंचल से आए सैकड़ों लाेगों ने खुशहाली की कामना की। वहीं बकानी से आई वाहन रैली का चांदखेड़ी स्थित देवधाम भ्रूण पर गुर्जर समाज द्वारा अल्पाहार करवाया गया। इधर गोल्याखेड़ी से प्रारम्भ पदयात्रा का पिपलाज सरपंच ओमप्रकाश सुमन, प्रयास फाउंडेशन के चेयरमैन महावीर गौतम, जिला महामंत्री हेमन्त सोजपुर ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। पदयात्रियों का युकां कांग्रेस महासचिव अरबाब खान, उपसरपंच आमीर खान, जनपद अमरलाल जादम, पूर्व उपसरपंच रिंकू गुर्जर, शिवम गुप्ता, देवराज गुर्जर ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

खानपुर. कस्बे से देव धाम झाड़ोता के लिए रवाना हाेते पदयात्री।

बकानी. कस्बे से देवधाम के लिए वाहन रैली निकालते हुए।
खबरें और भी हैं...