पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला एथलेटिक प्रतियोगिता 14 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी स्पोर्ट्स

झालावाड़. जिला एथलेटिक संघ की ओर से 14 व 15 मार्च को राजकीय खेल संकुल झालावाड़ के एथलेटिक ट्रैक पर सीनियर जिला एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष ओम पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग की विभिन्न दौड़, कूद एवं थ्रो की स्पर्धाएं होगी। चयनित खिलाड़ी अगले माह चूरू में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे। प्रविष्ठि सचिव भगवती प्रकाश एवं आयोजन सचिव हेमंत कारपेन्टर को दी जा सकती है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ 14 मार्च को सुबह 9 बजे होगा।

सरड़ा में खेलेंगे चार राज्यों के खिलाड़ी, दो दिवसीय प्रतियोगिता कल से

सरड़ा. सरड़ा में स्थानीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों की ओर से दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वॉलीबाॅल के वरिष्ठ खिलाड़ी राजेंद्र कुमार पटवा और नंदकिशोर बैरागी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए गत एक माह से तैयारियां की जा रही है। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कस्बे में 13 और 14 मार्च को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश के इंदौर व आलोट सहित श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, जयपुर, कोटा, झालावाड़, मनोहरथाना की कई टीमें भाग लेगी। 13 मार्च को शाम 5 बजे उद्घाटन मैच होगा। उसके बाद डे- नाइट ओपन शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्भय सिंह तंवर, मुकेश शर्मा, सत्यनारायण पटवा, नंदकिशोर बैरागी आदि लगे हुए हैं।
खबरें और भी हैं...