- Hindi News
- National
- Choumehla News Rajasthan News Encroachments Will Be Removed From The Market In Chaumhala Warning Now
चौमहला में बाजार से हटाएंगे अतिक्रमण, अभी चेतावनी
एसडीएम कार्यालय परिसर में शनिवार को बैठक हुई, जिसमें के बाजारों में अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। डीएसपी ब्रजमोहन मीणा, तहसीलदार बालचंद मीणा ने बैठक में व्यापारियों से कहा अतिक्रमण के कारण कस्बे में आए दिन जाम लग जाता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कोई भी व्यापारी सड़क पर अपने दुकान का सामान नहीं रखे तथा वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा नहीं करे। जिन व्यापारियों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है वह तीन दिवस में अपना अतिक्रमण हटा लें। 3 दिन बाद कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अशोक भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष नारायणलाल अग्रवाल, ग्रेन व्यवसायी गौतम जैन, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष संजय कुमार जैन,खाघ एवम किराना व्यापार संघ संरक्षक हंसराज जैन, दिनेश जैन, पारस कटारिया, सुरेन्द्र कालरा, किशोर गुप्ता, शरद अग्रवाल, राजेश जैन, विनोद मोदी, दिलीप जैन, पंकज नवलखा, राधेश्याम नीमा, विनोद जैन, मकसूद अली बोहरा, यूसुफ अली बोहरा, नूरदीन बोहरा, जगदीश अग्रवाल, जहीर मंसूरी, रामनिवास गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।इसी विषय को लेकर रविवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत भवन में व्यापारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
चाैमहला. अतिक्रमण काे लेकर अायाेजित बैठक में माैजूद लाेग।