चुरेलिया में नेत्र जांच शिविर अाज
घाटाेली. क्षेत्र के चुरेलिया गांव में रविवार काे जिला अन्धता निवारण समिति व निरोगधाम जनकल्याण सेवा संस्थान अकलेरा की अाेर से निशुल्क नेत्र रोग शिविर अायाेजित हाेगा। जिसमें सुबह 10 बजे से दाेपहर 3 बजे तक जय गुरुदेव क्लिनिक चुरेलिया में मोतियाबिन्द, कालापानी, नाखूना एवं आंखों से सम्बन्धित सभी राेगियाें की जांच, इलाज व ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. सन्नी भाटिया और डाॅ. मुकुल जैन परामर्श देंगे। शिविर में ऑपरेशन योग्य मरीजों का फेको मशीन द्वारा बिना टांकों का मोतियाबिन्द ऑपरेशन निरोगधाम हॉस्पिटल अकलेरा में किया जाएगा।