- Hindi News
- National
- Jhalrapatan News Rajasthan News Farmer Fair And Orange Show Today At Orange Center
संतरा केंद्र में किसान मेला एवं संतरा शो आज
राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत संतरा में प्राेद्योगिकी हस्तांतरण विषय पर शुक्रवार को संतरा उत्कृष्टता केंद्र में आज किसान मेला एवं संतरा शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग रहेंगे।
वहीं, अध्यक्षता उद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय के डॉ. आईबी मौर्य रहेंगे। जिसमें सुबह 10 बजे प्रविष्टियां प्राप्त करना, 12 बजे प्रविष्टियां सजाना, दोपहर 1 बजे उद्बोधन, कृषक संगोष्ठी व सेमिनार, दोपहर 2 बजे संतरा फल, पौध, पेकिंग, पुरस्कृत उत्पाद आंकलन, 3 बजे आमजन के आंकलन हेतु प्रदर्शनी, शाम साढ़े 4 बजे पारितोषिक प्रमाण पत्र प्रतीक चिह्न वितरण के कार्यक्रम होंगे।