सिलोरी में मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत
पिड़ावा|क्षेत्र के सिलोरी में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत हो गई। सिलोरी निवासी रामबाबू ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता नानूराम (60) खेत पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान वह मोटर चालू करने कुएं पर गए थे। इसी दौरान पेड़ पर लगे छत्ते की मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पास ही मौजूद उसके एक रिश्तेदार ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पिड़ावा अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।
इधर, बोरदा में दो वर्षीय बालक घायल
सुनेल. क्षेत्र के बोरदा गांव में शनिवार सुबह 11 बजे मधुमक्खियों ने 2 साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बालक के रोने पर परिजन दौड़कर आए और उसे बचाकर बाइक से सुनेल अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बोरदा गांव निवासी रोहित पुत्र राहुल को परिजन अपने खेत पर ले गए थे। बालक वहां पर खेल रहा था, जिस पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। उसके शरीर पर कई डंक लगे हैं।