- Hindi News
- National
- Khanpur News Rajasthan News Farmers Union Gave Memorandum Regarding Issuing Tokens And Payment Of Insurance
टोकन जारी करने व बीमा के भुगतान को लेकर िकसान संघ ने दिया ज्ञापन
भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक शुक्रवार को कृष्णानंद गोशाला चांदखेड़ी में आयोजित की गई। किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में चने के टोकन जारी कराने एवं बीमा क्लेम राशि का शीघ्र भुगतान को लेकर एसडीएम प्रमोद कुमार सिंधंव को किसानों ने ज्ञापन दिया। बैठक में 16 व 17 मई को आयोजित जैविक प्रमुख एवं युवा प्रमुखों के अभ्यास वर्ग पर चर्चा हुई। जिसमें प्रांतीय मंडी प्रमुख सीताराम नागर, तहसील अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा, तहसील मंत्री धनराज नागर, रमेश चंद मालव, सोहनलाल पंचोली, रामप्रसाद नागर सहित पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
खानपुर. किसान संघ की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देते हुए।