पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratlai News Rajasthan News Free Advocates Will Be Provided For Prisoners

कैदियों के लिए निशुल्क अधिवक्ता दिलाए जाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवानीमंडी. उप कारागृह भवानीमंडी का शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अतुल सक्सेना ने औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान बंदियों से उनके अधिवक्ता एवं प्रकरणों की जानकारी ली गई एवं बिना अधिवक्ता वाले कैदियों को पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जेल में बंदियों से उनको दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, दवाइयां के बारे में जानकारी ली गई। जेलर करतार सिंह को बंदियों के भोजन, पानी व दवाइयों सहित पेशी पर ले जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जेल के स्टाफ, उनके रहने एवं जेल भवन आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के समय उनके साथ एसीजेएम भवानीमंडी मोहनलाल जाट एवं जेल के स्टाफ मौजूद रहे।

भवानीमंडी. उप काराग्रह में निरिक्षण करने आए जिला न्यायाधीश।
खबरें और भी हैं...