चौमहला में रंग पंचमी पर लगाई गुलाल
चौमहला. रंग पंचमी के अवसर पर शनिवार को कस्बे के मां दुर्गा मंदिर परिसर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान कृष्ण एवं मां दुर्गा की प्रतिमा को महिलाओं ने भक्ति भाव से रंग गुलाल लगाई। ढोलक की थाप पर गीत गाकर श्रीकृष्ण को रिझाया गया। कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने भाग लिया।