- Hindi News
- National
- Dag News Rajasthan News Hagginess In The Leg Youth Killed In Suspicion Of Love Affair Private Part Also Cut
डग में हैवानियत; प्रेम संबंध के शक में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा
डग क्षेत्र के छान गांव में धुलंडी के दिन मंगलवार को हैवानियत भरी वारदात अंजाम दी गई। छान गांव में युवक की एक महिला से प्रेम संबंध के शक में धुलंडी के दिन दोपहर में रास्ते में घात लगाकर बैठे 4 लोगों ने हत्या कर दी और उसका प्राइवेट पार्ट भी काटकर फेंक दिया। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है।
डग थानाप्रभारी राजपालसिंह ने बताया कि छान गांव निवासी जालमसिंह (25) पुत्र शिवसिंह धुलंडी के दिन सुबह 10 बजे के करीब छान से धतुरिया अपने एक साथी के साथ बाइक से गया था। वहां से लौटते समय गांव से करीब 200 मीटर रास्ते में घात लगाकर बैठे 4 जनों ने दोपहर डेढ़ बजे के करीब उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जालमसिंह का साथी जान बचाकर भाग गया, लेकिन हमलावरों ने जालमसिंह को पकड़ लिया। उसके साथ लाठी-पत्थरों व तलवार से बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान बचकर भागे युवक ने गांव पहुंचकर इस बारे में सबको बताया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग वहां पर पहुंचे तो जालमसिंह का शव पड़ा हुआ था। शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। हमलावरों ने उसका गुप्तांग तक काटकर फेंक दिया, जो नहीं मिला है।
प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि जालमसिंह स्वयं सहायता का समूह बनाने का काम करता था। उसके एक महिला से अवैध संबंध होने के शक के कारण हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में शव को डग अस्पताल लेकर आए। वहां पोस्टमार्टम कर शव परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के पिता शिवसिंह पुत्र कानसिंह ने 4 जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है। इस पर कार्रवाई कर छान गांव के ही रामलाल, तूफानसिंह व मदनसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी डोरी गांव निवासी नारायणसिंह फरार है।
हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से पूछताछ जारी है। एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
राजपालसिंह, डग थानाप्रभारी
डग. हत्या के अाराेपियाें काे पुलिस ने किया गिरफ्तार।