पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawani Mandi News Rajasthan News Harvesting Of Crops In Ratlai And Making An Incision In Poppy Crop In Javar

रटलाई में फसलों की कटाई और जावर में अफीम की फसल में लगा रहे चीरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावर. क्षेत्र के गांव जतावा में अफीम की फसल में किसानों ने डाेडाें में चीरा लगाने का काम शुरू कर दिया है। पट्टाधारी घासीलाल भील ने बताया कि 5 आरी की अफीम की फसल में बुधवार से फसल में चीरा लगाना शुरू कर दिया है। एक-एक डाेडे में चीरा लगाया जा रहा है। कुछ खेतों में हवा की वजह से अफीम की फसल आड़ी पड़ी हुई है, जो नष्ट हो चुकी है। इधर, सादला गांव के निवासी घीसालाल लोधा ने बताया कि हवा चलने की वजह से अफीम के पौधे भी आड़े पड़ गए हैं। जिसमें चीरा लगाने में परेशानी आ रही है।

रटलाई. क्षेत्र में रबी की फसलों की कटाई का दौर शुरू हो गया है। किसान फसलों की कटाई में जुट गए हैं। लेकिन मजदूरों का टोटा होने से कटाई का काम समय पर पूरा नहीं हो पाने को लेकर किसान चिंतित हैं। सरसों, धनिया, मसूर, चना, कलौंजी आदि फसलों की कटाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि रबी की सभी फसलें एक साथ कटने को तैयार हो गई है। ऐसे में समय पर मजदूर नहीं मिल पाने से कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। बार-बार आसमान में बादल छाने से किसानों के चिंता की लकीरें पड़ रही है। गुरुवार को साप्ताहिक हाट बाजार में भी ग्रामीणों की आवाजाही कम रही।
खबरें और भी हैं...