- Hindi News
- National
- Jhalawar News Rajasthan News Health Department Will Celebrate Family Welfare Day Every Friday
स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक शुक्रवार को मनाएगा परिवार कल्याण दिवस
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन में आरसीएचए परिवार कल्याण एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले द्वारा परिवार कल्याण क्षेत्र में नियमित व अंतराल विधियों के लक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इसमें सबसे ज्यादा अन्तरा, एमपीए इंजेक्शन महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक साधन पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए हर माह के प्रत्येक शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इसमें महिलाओं व लोगों को परिवार नियोजन के बारे में अवगत कराया जाएगा। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. मुकेश बंसल, स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय सलाहकार, समस्त बीपीएम ने भाग लिया।