- Hindi News
- National
- Jhalawar News Rajasthan News High Speed Jeep Hit Mopeds Both Riders Died
तेज रफ्तार जीप ने मोपेड को टक्कर मारी, दोनों सवार युवकों की मौत
गंगधार| चौमहला-गंगधार मार्ग पर रविवार रात में 10 बजे जीप की टक्कर से मोपेड सवार दो युवकों की मौत हो गई।
थानाप्रभारी कल्याणसिंह ने बताया कि गंगधार निवासी वीरेंद्रसिंह पुत्र नरेंद्रसिंह व राहुल पुत्र लालूराम कहार दोनों ही चौमहला से रविवार रात को मोपेड से अपने घर गंगधार जा रहे थे। रास्ते में सगस महाराज नाले के पास सामने से आई तेज रफ्तार जीप ने उनको टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि राहुल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर घायल वीरेंद्र सिंह चौमहला अस्पताल लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार कर उसे झालावाड़ रैफर किया गया। वहां पर उपचार के दौरान देररात में वीरेंद्रसिंह की भी मौत हो गई। जीप चालक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने जीप को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिसलने से बाइक सवार घायल
मनोहरथाना. क्षेत्र के राजपरिया गांव मार्ग पर रात में 9 बजे करीब बाइक फिसलने से टांडी गांव निवासी युवक घायल हो गया। जिसे वह अचेत हो गया। होश आने पर वह स्वयं अस्पताल पहुंचा। उसके बताने पर परिजन आ गए। नर्सिंगकर्मी पवन प्रजापति बताया कि 15 टांके चेहरे पर आए हैं। चेहरा काफी जख्मी हो गया है। प्राथमिक उपचार कर परिजनों को बाहर ले जाने के लिए कहा गया।