पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन एवं सम्मान समारोह का अायाेजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अकलेरा। अमृतखेडी भूमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को होली मिलन समारोह एंव जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के अवसर पर भजन कार्यक्रम रखा। जिसमें गायिका अल्का शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें समय को भरोसो को नी कब पलटी मार जावे, वीर हनुमाना, गांजो छोड़ दे मारा भोला आदि भजन प्रस्तुत किए। श्रोताओं ने मगन होकर नृत्य किया। इसी दौरान शंकर भगवान, कृष्ण भगवान की झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मीना अकलेरा पुलिस उप अधीक्षक जसवीर मीना, कैलाश कारपेंटर, गंगाराम मीना, जीतू लोधा, शंकरलाल मीना, गिर्राज मीना, हेमन्त मीना, बिरधीलाल मीना, रमेश मीना, गौरव गर्ग, सोनू मीना, मोहनलाल मीना, बबलू मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...