पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalawar News Rajasthan News Holi Sneh Milan Ceremony Concluded By Muslim Development Committee

मुस्लिम विकास समिति की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रीछवा. मुस्लिम विकास समिति की ओर से गुरुवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन पुलिस चौकी प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि बकानी थानाप्रभारी मंनसीराम विश्नोई, विशिष्ट अतिथि आरपीएफ के रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर बीएल वर्मा रहे, अध्यक्षता अंजुमन कमेटी के सदर अब्दुल रजाक ने की।

शहर काजी आशिक इलाही, हाफिज मुश्ताक, सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक, पूर्व सरपंच शमशुद्दीन मेव, पूर्व सरपंच रामनारायण गुर्जर, पूर्व सरपंच नसीराबाद रोशन लोधा, हाजी ख्वाजू मोहम्मद व मुस्लिम विकास समिति के सभी सदस्य एवं आसपास के गांव के लोग पहुंचे। संचालन जाकीर अली व अमरचंद कश्यप ने किया। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल लोधा, विनोद सेन, लखन चौहान, कैलाश गौतम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए तथा हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाकर रखने पर जोर दिया। मुस्लिम समाज के इज्तमाई विवाह सम्मेलन मे सहयोग के लिए कस्बेवासी तथा आसपास के गांवों के युवाओं का सम्मान समिति कि ओर से किया गया।

झालावाड़। अभिभाषक परिषद झालावाड़ में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना, विशिष्ट न्यायाधीश संदीप शर्मा, स्वाति शर्मा, अनीश दाधीच, पारस कुमार जैन, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरिता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रामनिवास जाट, सचिव भैरूलाल चंदेल मौजूद रहे। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह झाला ने की। संचालन चेतन पाटीदार और तनवीर आलम ने किया। इस मौके पर बद्रीलाल माहेश्वरी, बच्चूलाल, सुनील गुप्ता, विनोद जैन, धर्मराम सिंह, विनोद गोचर, भगवान कश्यप, सदिका, चरण सिंह, रावजोत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

रीछवा. होली स्नेह मिलन समारोह में थानाधिकारी का सम्मान करते हुए।
खबरें और भी हैं...