पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalrapatan News Rajasthan News If You Start The Nursery As A Business You Can Get A Higher Income Jitendra

पौधशाला को व्यवसाय के रूप में शुरू करें तो अधित आय प्राप्त हो सकती है: जितेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत फल विज्ञान उद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय में विभाग द्वारा पौधशाला प्रबंधन विषयक पर दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। जिसमें प्रशिक्षण में पौधशाला से व्यवसाय की संभावना, पौधशाला प्रबंधन एवं रखरखाव, पौधशाला प्रबंधन, फूल वृक्ष प्रबंधन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि झालावाड़ जिले में प्रति वर्ष लाख से अधिक संतरा के पौधों की आवश्यकता होती है। किसान इसकी व्यवस्था को ध्यान में रखकर यदि पौधशाला को व्यवसाय के रूप में शुरू करें तो अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है। किसानों को डॉ. प्रेरक भटनागर ने पौधशाला व्यवसाय की बारीकियां, प्रवर्धन के लिए पौधे का चुनाव, प्रवर्धन की क्रियाविधि, पौधे उगाना आदि के संबंध में विस्तार से बताया। डॉ.पी एस चौहान ने पौधशाला व्यवसाय को खेती से अतिरिक्त आमदनी के अलावा उत्तम गुणवत्ता की उपज प्राप्त करने में लाभदायक बताया। डॉ.एसबीएस पांडे ने अपने उद्बोधन में कृषकों को आवाहन किया की खेती के साथ बागवानी तथा वानिकी में उत्तम गुणवत्ता के पौधे तैयार कर खेती को उत्पादन परिस्थितिकी को सूत्र बनाया जा सकता है। डॉ. अशोक कुमार ने पौधशाला में विशुद्ध गुणवत्ता के पौधे तैयार करने में जैव तकनीकी के योगदान का वर्णन किया। डॉ. कविता पौधशाला हेतु स्वस्थ पौधे तैयार करने के गुर की चर्चा की। पौधशाला में लगने वाली बीमारियों के ऊपर भी लादूराम ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सोलंकी, निर्मल कुमार मीणा ने किया। वहीं कार्यक्रम में जिले के 30 किसानों ने भाग लिया।

झालरापाटन. उद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय में पौधशाला प्रबंधन प्रशिक्षण में उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...