पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhalrapatan News Rajasthan News Informed Farmers Of High Technology Of Orange Suggested

किसानों को संतरा की उच्च तकनीकी की जानकारी दी, सुझाव दिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत संतरा उत्कृष्टता केंद्र में शुक्रवार को किसान मेला व संतरा शो का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग एवं उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आईबी मौर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय किसान मेला एवं संतरा शो का शुभारंभ किया गया। किसान मेले में जिले व क्षेत्र से करीब 1100 महिला-पुरुषों ने भाग लिया। संतरा उत्पादक कृषकों द्वारा विशेष रुचि प्रदर्शित करते हुए संतरा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। वहीं संतरा शो में विभिन्न श्रेणियों से प्राप्त प्रविष्टियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले कृषकों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया। वहीं, तकनीकी सत्र में संतरा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के तहत भूपेंद्र सिंह शेखावत, पीएनबी के निदेशक संजय शर्मा, केवीके झालावाड़ के डॉ. अरविंद नागर व डॉ. सेवाराम, एवं उद्यानिकी महाविद्यालय से डॉ. सुरेश कुमार जाट, डॉ. हनुमान सिंह, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला से टीसी शर्मा के द्वारा कृषकों को संतरा फसल पर उच्च तकनीकी जानकारी दी गई। वहीं विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों से प्रश्न पूछे गए। संयुक्त निदेशक उद्यान उत्कृष्टता केंद्र के डॉ. आरडी सिंह द्वारा केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया। तत्पश्चात जिला कलेक्टर ने कृषकों को संतरे से संबंधित उद्यमिता विकास एवं इसमें आने वाली समस्याओं को निदान हेतु सुझाव दिया गया। मेला की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता डॉ. मौर्य ने अपना उद्बोधन किया। अंत में उपनिदेशक सत्येंद्र पाठक, उद्यान उपनिदेशक डॉ. दिनेश सिंह, ओपी यादव ने आभार व्यक्त किया।

झालावाड़. किसान मेले में संतरे के जूस की लगाई प्रदर्शनी की जानकारी लेते कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...