पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dag News Rajasthan News Isl Final Between Atk And Chennaiyin Today Hat Trick Also

आईएसएल: एटीके और चेन्नईयन के बीच फाइनल आज, हैट्रिक का मौका भी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल का फाइनल शनिवार को एटलेटिको डि कोलकाता (एटीके) और चेन्नईयन के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास खिताबी हैट्रिक बनाने का मौका है। एटीके 2014, 2016 जबकि चेन्नईयन 2015, 2017-18 में चैंपियन बना था। कोरोनावायरस के कारण फाइनल मैच में दर्शकों की एंट्री पर बैन है। आईएसएल में यह दूसरा मौका है, जब मैच खाली स्टेडियम में होगा। एटीके ने जहां दो लेग के सेमीफाइनल में मौजदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी को हराया था जबकि चेन्नईयन एफसी ने एफसी गोवा को हराते हुए तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। दोनों क्लब लीग इतिहास में पहली बार फाइनल में आमने-सामने हैं।

खबरें और भी हैं...