गागरोन में जश्ने मौला अली आज
झालावाड़। गागरोन में हजरत मिट्ठे महावली सरकार के आस्ताने पर हजरत मौला अली की पैदाइश के मुबारक दिन के मौके पर जश्ने मौला अली सोमवार को रात ईशा की नमाज के बाद मनाया जाएगा। ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ होगी। उसके बाद महफिले समां होगा। इसमें कपासन के कव्वाल नुसरत अली, अमानत अली कादरी सहित अन्य कव्वाल कलाम पेश करेंगे। रशीद बाबा ने बताया कि कार्यक्रम में ग्वालियर से हाजी आशिक अली मलंग, उज्जैन से हांडी अली शाह, शेरगढ से इनाम बाबा, कैथून से मुस्लिम बाबा, नकीब बाबा, नबीनूर बाबा, रजाक बाबा शिरकत करेंगे।