पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dag News Rajasthan News Jatav Yadav Society39s Marriage Conference On 14 April

जाटव-यादव समाज का विवाह सम्मेलन 14 अप्रैल काे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झालरापाटन . शहर के राधाकृष्ण मंदिर पर यादव-जाटव समाज की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कैलाशचंद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने 14 अप्रैल को राधारमण मंदिर प्रांगण में हाेने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन काे लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में वर-वधु का परिग्रहण संस्कार गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा संपन्न किया जाएगा। वहीं समाज की अनाथ व विधवाओं की बेटियों का निशुल्क विवाह समाज के सहयोग से किया जाएगा। समाज में मृत्यु भोज, शादी में पहरावनी प्रथा बंद करने, खर्चीली शादियों को रोकने, शिक्षा के प्रति जागरूकता व सम्मेलन में विवाह करने का जोर दिया। इस मौके पर सभी समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। बैठक में रमेशचंद यादव, संरक्षक गिरधर गोपाल, रामकरण यादव, दिलीप टेलर, सोनू यादव, मुकेश यादव, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश यादव, हरिमोहन, अमरलाल, हेमन्त, पर्वतसिंह, धारासिंह, दीनदयाल, बबलू, राकेश सहित समाज बंधुओं ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...