झिरनिया के युवक को अगवा कर मारपीट की
झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के सिंघानिया गांव के पास युवक से मारपीट कर उसे अगवा करके ले गए।
युवक दूसरे दिन मिल गया। इस घटना को लेकर वृंदावन गांव निवासी महिला समेत दो जनों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार झिरनिया गांव निवासी दीपक भील पुत्र कन्हैया लाल ने वृंदावन गांव निवासी कालीबाई प|ी चतरा से पेशगी में रुपए लिए, लेकिन वह उसके साथ काम पर नहीं गया।
7 मार्च काे दीपक एक अन्य गाड़ी बैठकर जा रहा था, जिसे दाे जनाें ने थप्पड़ मार कर नीचे उतार लिया अाैर अपने साथ ले गए।
पुलिस ने युवक के पिता की रिपाेर्ट पर कालीबाई और रमेश बंजारा के खिलाफ केस दर्ज किया है।