पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने पर मनाई खुशियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झालावाड़. जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर पूर्व सीएम राजे की गृह विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में हर्ष का माहौल है। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। भाजपा के जन अभाव अभियोग निराकरण समितिके पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा कि ज्योतिरादित्य की यह घर वापसी हैं। इस दौरान सुरेंद्र काशवानी, सियाराम अग्रवाल आदि मौजूद थे। ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया ने जन संघ में रहते हुए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से 18 साल का साथ छोड़कर बीजेपी का हिस्सा बने है।
खबरें और भी हैं...