पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khanpur News Rajasthan News Khanpur Mla Narendra Nagar Raised The Issue Of Kolana Airport In The Assembly

खानपुर विधायक नरेंद्र नागर ने विधानसभा में उठाया कोलाना एयरपोर्ट का मामला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलाना एयपोर्ट का मामला विधानसभा में उठा है। खानपुर विधायक नरेंद्र नागर ने विधानसभा में इसके बजट से लेकर इसके काम की धीमी गति के मामले को उठाया।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हवाईपट्‌टी में किस किस मद में कितनी कितनी राशि किस किस कार्य के लिए स्वीकृत की गई। वर्तमान में स्वीकृत कार्यों में से कौन कौनसे कार्य अपूर्ण हैं और अब कब तक यह काम पूरे हो जाएंगे। इस पर जवाब दिया गया कि भूमि आवाप्ति, पायलॉन शिफ्टिंग, जीएसएस शिफ्टिंग का काम 30 अप्रैल 2020 तक पूरा होना है। इसमें से हवाईपट्‌टी के निर्माण में आ रहे मेगा हाईवे की शिफ्टिंग के लिए भूमि आवाप्ति के कार्यवाही में अवार्ड तैयार किया जा रहा है। मेगा हाईवे एवं बूढ मंडावर रोड शिफ्टिंग का काम 30 जून तक पूरा होना है इसमें वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। कोलाना हवाईपट्टी के विस्तारीकरण के काम को 30 दिसंबर 2020 तक पूरा किया जाना है। इसमें वर्तमान में कार्य प्रगतपर है। बाउंड्रीवाल और वॉच टावर का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2020 तक पूरा करना हैयह काम भी प्रगति पर है। टैक्सीवे और एप्रन का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसी तरह नाली निर्माण, इलेक्ट्रिक फेसेलिटी, हेंगर का काम भी शुरू नहीं हो पाए हैं।

खबरें और भी हैं...