किसान सम्मान निधि शिविर 17 को
असनावर. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों के लिए त्रुटि सुधार का विशेष शिविर 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। नायब तहसीलदार गंगाराम गुर्जर ने बताया कि जिन कृषकों के जमाबंदी खातों में डाटा की गलतियां होने की वजह से किश्तों का भुगतान नहीं हो रहा है। उनकी त्रुटियों में सुधार के लिए विशेष शिविर तहसील परिसर में आयोजित किया जाएगा।