- Hindi News
- National
- Dag News Rajasthan News Kshatriya Rajput Marriage Conference On 26 April
क्षत्रिय राजपूत विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को
झालावाड़. राजपूत विकास परिषद की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह झाला ने बताया कि 9 वीं बार क्षत्रिय राजपूत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अक्षय तृतीय 26 अप्रैल को हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास में सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। सम्मेलन में 25 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में रामसिंह सिसोदिया, राजेंद्र सिंह झाला, वीरेंद्र सिंह कितावत, मनमीत सिंह झाला, नरेंद्र सिंह शक्तावत, समर सिंह परमार, देशराज सिंह, वीरेंद्र सिंह चंद्रावत, जयदीप सिंह झाला, विक्रम सिंह पंवार, नितिन सिंह झाला सहित अन्य मौजूद रहे।