- Hindi News
- National
- Jhalrapatan News Rajasthan News Land Not Found For 5 Modern Toilet 250 Crore Laps
5 मॉडर्न टाॅयलेट के लिए जमीन नहीं मिली, 2.50 कराेड़ लैप्स हुए
सड़काें की रिपेयरिंग, अाधुनिक टाॅयलेट, मुक्तिधाम के विकास के कार्याें के लिए बजट स्वीकृत हाेने के बाद भी नगर निकाय पूरा नहीं कर पाया। इस कारण काेटा सहित संभाग में हाेने वाले 9.37 कराेड़ रुपए के 13 कार्याें काे स्वायत्त शासन विभाग ने निरस्त कर दिया। इसमें काेटा शहर में 5 कराेड़ रुपए की लागत से 10 अाधुनिक टाॅयलेट बनाए जाने थे, लेकिन नगर निगम 5 के लिए जमीन ही नहीं तलाश कर पाया अाैर 2.50 कराेड़ रुपए का बजट निरस्त हाे गया।
मुख्यमंत्री की 2018-19 की बजट घाेषणा अाैर 100 दिन की कार्ययाेजना के तहत काेटा संभाग के 11 शहराें व कस्बाें में सड़काें, अाधुनिक टाॅयलेट, मुक्तिधाम-कब्रिस्तान के विकास के कार्य स्वीकृत किए गए थे। इसके लिए रूडसिकाे के माध्यम से हुड़काे से लाेन लेकर नगर निकायाें काे बजट दिया गया था। स्वायत्त शासन विभाग ने इन कार्याें की रिपाेर्ट तैयार की ताे फरवरी 2020 तक भी इनमें से कई कार्य शुरू ही नहीं हाे पाए। जब इनका कारण पूछा ताे निकायाें ने जमीन नहीं मिलने, काेर्ट में मामला विचाराधीन हाेने के कारण व अावश्यकता नहीं हाेना बताया। इसके बाद राज्य सरकार ने एेसे कार्याें काे निरस्त कर दिया।
संभाग में सड़क, अाधुनिक टाॅयलेट, मुक्तिधाम के 9.37 कराेड़ रुपए के कार्य निरस्त