- Hindi News
- National
- Khanpur News Rajasthan News Legal Awareness Team Gave Legal Information To Villagers
विधिक जागरुकता टीम ने ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी
खानपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष मीणा के मार्गदर्शन में अदालत मोबाइल वाहन के द्वारा गांव-गांव में जाकर कानूनी जानकारी दी। टीम सदस्य राशिद खान ने बताया कि गुरुवार को दहीखेड़ा चौराहा, देवपुरा, गोल्याखेड़ी, पिपलाज, सोजपुर, सीमलखेड़ी, सारोला खुर्द गांवों में ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम, बालश्रम कानूनी अपराध, लोक अदालत मध्यस्था, घरेलू हिंसा अधिनियम की कानूनी जानकारी दी। टीम द्वारा ग्रामिणों को पत्रक देकर अवगत कराया।